फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former MLA Amarpal Sharma and three others acquitted in BJP leader Gajendra Bhati murder case

Ghaziabad News: भाजपा नेता गजेंद्र भाटी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा समेत तीन बरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Amarpal Sharma and three others acquitted in BJP leader Gajendra Bhati murder case
गाजियाबाद। खोड़ा में भाजपा नेता गजेंद्र उर्फ गज्जी भाटी की हत्या के करीब नौ वर्ष पुराने मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा समेत तीन आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत ने नरेंद्र कुमार उर्फ फौजी और राजू पहलवान को भी राहत दी। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि प्राथमिकी दर्ज कराते समय आरोपियों के नाम शामिल नहीं थे। बाद में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उन्हें मामले में नामजद किया गया।
विज्ञापन

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार, दो सितंबर 2017 को खोड़ा क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर हुए विवाद के बाद गजेंद्र भाटी अपने साथी बलवीर चौहान के साथ बाइक से आदर्शनगर से इंदिरा विहार स्थित घर जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे सुभाष पार्क के पास बाइक सवार दो बदमाश उनके बराबर में आए। पीछे बैठे बदमाश ने गजेंद्र भाटी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसके बाद बदमाशों ने बाइक चला रहे बलवीर चौहान को भी गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल गजेंद्र भाटी को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गजेंद्र के भाई योगेश भाटी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को साजिशकर्ता, जबकि राजू पहलवान और नरेंद्र उर्फ फौजी को शूटर बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 11 सितंबर 2017 को नरेंद्र उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने अमरपाल शर्मा पर हत्या कराने का आरोप लगाया। इसके बाद 21 सितंबर को दूसरे आरोपी राजू पहलवान को भी गिरफ्तार किया गया। उसने भी अमरपाल शर्मा पर दस लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अमरपाल शर्मा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में उन्होंने 17 अक्टूबर 2017 को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।
गजेंद्र भाटी की हत्या के बाद उनकी पत्नी रीना भाटी भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव जीतकर खोड़ा नगर पालिका की चेयरपर्सन बनी थीं। वर्तमान में अमरपाल शर्मा की पत्नी मोहिनी शर्मा नगर पालिका की चेयरपर्सन हैं।

अदालत का फैसला आने के बाद अमरपाल शर्मा ने इसे सत्य की जीत बताया। उनका कहना है कि उन्हें साजिश के तहत मामले में फंसाया गया था। उन्होंने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करने की बात कही। अमरपाल शर्मा वर्तमान में समाजवादी पार्टी से साहिबाबाद विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed