फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Foreign cigarettes worth Rs 78 lakh brought from Guwahati to Delhi in a container Noida STF arrested two accus

सिगरेट पर शिकंजा: टायरों के बीच छिपाकर लाया जा रहा था 78 लाख का विदेशी माल, जानें क्यों है ये इतनी महंगी

Thu, 13 Oct 2022 05:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 05:53 PM IST
सार

एएसपी ने बताया कि बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत 78.80 लाख रुपये है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मुख्य सरगना गिरफ्तार आरोपी मुजम्मिल का भाई अजरुद्दीन उर्फ सोनू है। उसकी तलाश में पुलिस टीम को रवाना किया गया है। 

विज्ञापन
Foreign cigarettes worth Rs 78 lakh brought from Guwahati to Delhi in a container Noida STF arrested two accus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एसटीएफ नोएडा और पिलखुवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते गुवाहाटी से दिल्ली ले जाई जा रही अवैध विदेशी सिगरेट से भरे कंटेनर को पकड़ा है। कंटेनर में टायरों के बीच सिगरेट छिपाकर रखी गई थी। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने बरामद सिगरेट की कीमत करीब 78.80 लाख रुपये बताई है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन

एएसपी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि नोएडा एसटीएफ को सूचना मिली थी कि विदेशी सिगरेट का जखीरा लेकर एक कंटेनर गुवाहाटी से दिल्ली जा रहा है। सूचना पर नोएडा एसटीएफ और पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-9 पर रामा मेडिकल कॉलेज के पास कंटेनर को पकड़ लिया। उसमें प्लॉस्टिक के बोरों में बंद तीस हजार दो सौ अवैध विदेशी सिगरेटों की डिब्बी बरामद हुईं। ट्रक से संभल जिले के थाना नखसा क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी रवि गिरी और बुलंदशहर के सिकंदराबाद के मोहल्ला मिर्दवाड़ा जामा मस्जिद के पास रहने वाले मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सिगरेट के लाने और ले जाने संबंधी कोई भी क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख नहीं दिखा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत 78.80 लाख रुपये है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मुख्य सरगना गिरफ्तार आरोपी मुजम्मिल का भाई अजरुद्दीन उर्फ सोनू है। उसकी तलाश में पुलिस टीम को रवाना किया गया है। 

विज्ञापन

टायरों के बीच में रखे थे सिगरेट के कार्टन
पुलिस को शक न हो इसलिए कंटेनर में टायर भर रखे थे। पुलिस के मुताबिक बरामद दस टायरा ट्रक में चारों ओर टायर रखे थे और उनके बीच में विभिन्न विदेशी ब्रांड की सिगरेटों की डिब्बी के कार्टन प्लॉस्टिक की बोरों में बंद करके रखे थे। कंटेनर गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, कुशीनगर के तुमकहीराज, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, हापुड़ होते हुए दिल्ली जा रहा था।

इंडोनेशिया और कोरिया की निर्मित है सिगरेट
एएसपी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिगरेट इंडोनेशिया और कोरिया में निर्मित है। इनका भारत में आयात प्रतिबंधित है। आशंका है किसी पोर्ट के माध्यम से आरोपी सिगरेट की खेप यहां लाए थे। दिल्ली, बिजनौर और आसपास के जिलों में इन सिगरेटों की कुछ डीलरों को सप्लाई करते थे। 

इस वजह से इतनी महंगी थीं ये सिगरेट
जैसा कि पुलिस ने जानकारी दी कि यह सिगरेट भारत में बैन हैं और ये देश में तस्करी के जरिए आती हैं। आमतौर पर बाजार में मिलने वाले सिगरेट्स के दाम 10 से 20 रुपये के बीच होती हैं लेकिन इन्हें बाहर से स्मगलिंग के जरिए मंगवाया जा रहा था तो साफ है कि यह आम सिगरेट से महंगी थीं। इसके अलावा यह इतनी आसानी से सबको मुहैया भी नहीं होती थीं। इसके खरीददार भी उच्च तबके के लोग होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed