फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flights to Bhubaneswar will start from Hindon Airport from today

Hindon Airport: आज से भुवनेश्वर के लिए शुरू होगी उड़ान, 80 सीटर विमान में 70 फीसदी से अधिक सीटें हुईं बुक

Sun, 30 Mar 2025 12:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:53 AM IST
सार

हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान सुबह 9:20 बजे शुरू होगी और 11:45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। वापसी की यात्रा दोपहर 12:15 बजे भुवनेश्वर से शुरू होगी और 2:30 बजे विमान हिंडन पहुंचेगा।

विज्ञापन
Flights to Bhubaneswar will start from Hindon Airport from today
हिंडन एयरपोर्ट - फोटो : X @AAI_Official

विस्तार

हिंडन एयरपोर्ट से आज भुवनेश्वर के लिए भी उड़ान शुरू हो रही है। हिंडन एयरपोर्ट से यह 12वें शहर की उड़ान शुरू होगी। लखनऊ, बनारस, प्रयागराज और अयोध्या की उड़ान के लिए भी कवायद चल रही है।

विज्ञापन


हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान सुबह 9:20 बजे शुरू होगी और 11:45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। वापसी की यात्रा दोपहर 12:15 बजे भुवनेश्वर से शुरू होगी और 2:30 बजे विमान हिंडन पहुंचेगा। हिंडन एयरपोर्ट से मार्च 2025 से पहले महज पांच शहरों की उड़ान मिल रही थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मार्च महीने में छह शहरों के लिए व्यावसायिक उड़ान शुरू की है। इसी कंपनी को भुवनेश्वर की उड़ान की भी अनुमति मिली है। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि उड़ान की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन


आठ राज्यों के 12 शहरों से जुड़ा हिंडन एयरपोर्ट
हिंडन एयरपोर्ट से वर्तमान में आठ राज्यों के 12 शहरों के लिए उड़ान भर सकते हैं। एयरपोर्ट पर तीन एयरलाइंस कंपनियां अपनी उड़ान संचालित कर रही हैं। यहां से आठ राज्यों पंजाब, राजस्थान, गोवा, मुंबई, जम्मू, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल एवं ओड़िशा के अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान सेवाएं हैं। अप्रैल 2019 में हिंडन एयरपोर्ट से पहली 9 सीटर फ्लाइट उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ के लिए शुरू हुई थी। इसके बाद यहां से स्टर एयर ने बंगलूरू व हुबली के लिए उड़ान शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में जहां पिथौड़ागढ़ की सेवा बंद हो गई। वहीं, जनवरी 2023 में बंगलूरू व हुबली के लिए भी उड़ान बंद हो गई थी। लंबे अंतराल के बाद अप्रैल 2024 में फिर फ्लाई विग ने यहां से अपनी उड़ान शुरू की और फिर स्टार एयरलाइंस ने भी सेवाएं शुरू कर दी। मार्च से एयर इंडिया एक्सप्रेस कई शहरों की उड़ान शुरू कर चुका है साथ ही आने वाले दिनों अन्य शहरों के लिए भी उड़ान प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed