फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Flights from Hindon to Jammu start from 30th you can also fly to Bhubaneswar

Hindon Airport: जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू, 30 से भुवनेश्वर के लिए भी भरिए उड़ान, मार्च में यह उड़ानें हुईं शुरू

Sun, 23 Mar 2025 11:07 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Mar 2025 11:07 PM IST
सार

जम्मू के लिए जाने वाली पहली फ्लाइट चेन्नई से 78 यात्रियों को लेकर हिंंडन हवाईअड्डे पर पहुंची थी। चेन्नई से जम्मू को जाने वाली फ्लाइट का हिंडन हवाई अड्डा कनेक्टिंग बिंदु है।

विज्ञापन
Flights from Hindon to Jammu start from 30th you can also fly to Bhubaneswar
हिंडन एयरपोर्ट - फोटो : X @AAI_Official

विस्तार

हिंडन हवाई अड्डे से सोमवार को जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हुई। फ्लाइट चेन्नई से 78 यात्रियों को लेकर हिंडन पहुंची और यहां से 84 यात्रियों को लेकर सुबह साढ़े नौ बजे जम्मू के लिए रवाना हो गई। वहीं दोपहर 1ः05 बजे जम्मू से फ्लाइट वापस आई और हिंडन पर 90 यात्रियों को छोड़ा। अब 30 मार्च को भुवनेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में अधिकारी जुट गए हैं।

विज्ञापन

जम्मू के लिए जाने वाली पहली फ्लाइट चेन्नई से 78 यात्रियों को लेकर हिंंडन हवाईअड्डे पर पहुंची थी। चेन्नई से जम्मू को जाने वाली फ्लाइट का हिंडन हवाई अड्डा कनेक्टिंग बिंदु है। यहां से जम्मू के लिए सीधा हवाई सफर तय किया जाएगा। घूमने के शौकीन हों या कारोबारी अब जम्मू के लिए कम समय में बेहतर सफर मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शुरू हुई इस हवाई यात्रा से लोगों में उत्साह नजर आया। 23 मार्च की दोपहर जम्मू से लौटे नोएडा निवासी गौरव ने बताया कि वह काम के काम के सिलसिले में जम्मू जाते रहते हैं। जम्मू की सीधी फ्लाइट शुरू होने से काफी आसानी हुई है। वहीं दूसरे यात्री पवन ने बताया कि माता वैष्णाे देवी के दर्शन कर लौटे हैं। टिकट भी सस्ता है और ट्रेन के मुकाबले काफी समय भी बचा है। हिंडन से फरवरी तक किशनगढ़, नांदेड़, लुधियाना, बठिंडा और आदमपुर की उड़ान मिल रही थी। जम्मू हिंडन से जुड़ने वाला बारहवां शहर हो गया है। जम्मू से पहले हाल ही में कोलकाता, गोवा, बंगलूरू, चेन्नई और मुंबई के लिए भी शुरू हो चुकी है हवाई सेवा शुरू की गई है। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि 30 मार्च से भुवनेश्वर के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

मार्च में यह उड़ानें हुईं शुरू

तारीख             शहर
23                   जम्मू
21 मार्च             चेन्नई
10 मार्च             मुंबई
दो मार्च             बंगलूरू
एक मार्च कोलकाता और गोवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed