फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five trains will run again from today, eight will remain cancelled till 26th

Ghaziabad News: आज से फिर चलेंगी पांच ट्रेनें, 26 तक आठ रहेंगी निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Five trains will run again from today, eight will remain cancelled till 26th
गाजियाबाद। पांच लोकल ट्रेनों का संचालन आज से फिर शुरू होगा। तीन ट्रेनें मंगलवार को शुरू हो गईं। हालांकि 26 दिसंबर तक आठ ट्रेनों को प्लेटफार्मों का दबाव कम करने के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उधर, डासना के आसपास आज से शुरू होने वाले ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के काम की वजह से सप्तक्रांति, श्रमजीवी समेत नौ ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में डेढ़ से दो घंटे तक रोककर चलाया जाएगा। इससे करीब 10 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दैनिक यात्री इसको लेकर लगातार आपत्ति जता रहे हैं। उनका कहना है कि ड्यूटी, पढ़ाई, व्यवसाय और अन्य जरूरी कार्यों से आने जाने वाले यात्रियों को लोकल ट्रेनों के कई दिन तक के लिए निरस्त करने से बड़ी दिक्कत है। दूसरे साधनों से आवाजाही करने में उनका ज्यादा पैसा और समय बर्बाद होता है। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों के संचालन शुरू कराया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनें निरस्त और कुछ को रोककर चलाया जाएगा। यात्रियों को इसकी पूर्व सूचना दी जा रही है ताकि वह असुविधा से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को आनी थी, शाम को आई काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस : काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित समय से छह घंटे देरी से चली। इसको यहां दोपहर में 12 बजे पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर शाम छह बजे पहुंची। इसमें सवार यात्री परेशान हो गए। श्रमजीवी सुपरफास्ट साढ़े चार घंटे, अवध असम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, शालीमार मलानी 50 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed