फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five miscreants arrested for attempting robbery in posh area two pistols and three knives recovered

गाजियाबाद: पॉश इलाके में डकैती की कोशिश करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे और तीन चाकू बरामद

Sat, 17 Jul 2021 04:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 04:26 PM IST
सार

बदमाश पूर्व में भी लूटपाट के मामले में जेल जा चुके हैं। बदमाशों ने रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Five miscreants arrested for attempting robbery in posh area two pistols and three knives recovered
arrest - फोटो : istock

विस्तार

गाजियाबाद के पॉश इलाके आदित्य वर्ल्ड सिटी में 12 जुलाई को रेस्टोरेंट संचालक तरुण वर्मा के घर में डकैती की कोशिश का खुलासा करते हुए कविनगर पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और तीन चाकू बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश सौरभ यादव निवासी सरस्वती विहार खोड़ा कालोनी, अंकित पाल निवासी खोड़ा, कुलदीप निवासी ग्राम गडखाल रुद्रप्रयाग, तालिब अंसारी निवासी ग्राम सैदपुर थाना भोजपुर और गौरव निवासी जखैड़ा बुलन्दशहर हैं। बदमाश पूर्व में भी लूटपाट के मामले में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद के पॉश इलाके आदित्य वर्ल्ड सिटी में 12 जुलाई को रेस्टोरेंट संचालक तरुण वर्मा के घर में डकैती की कोशिश का खुलासा करते हुए कविनगर पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे और तीन चाकू बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश सौरभ यादव निवासी सरस्वती विहार खोड़ा कालोनी, अंकित पाल निवासी खोड़ा, कुलदीप निवासी ग्राम गडखाल रुद्रप्रयाग, तालिब अंसारी निवासी ग्राम सैदपुर थाना भोजपुर और गौरव निवासी जखैड़ा बुलन्दशहर हैं। बदमाश पूर्व में भी लूटपाट के मामले में जेल जा चुके हैं।

बता दें कि आदित्य वर्ल्ड सिटी में एलआईसी एजेंट बनकर आए बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की थी। मां को गन प्वाइंट पर देख संचालक बदमाशों से भिड़ गया था, जिसके बाद बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था। चाकू से संचालक की उंगली कट गई थी। शोर-शराबा होने पर मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। 

 

आदित्य वर्ल्ड सिटी सेक्टर-3 में रहने वाले तरुण वर्मा मोहननगर स्थित वर्ल्ड स्क्वॉयर मॉल में रेस्टोरेंट चलाते हैं। कोरानाकाल में उन्होंने रेस्टोरेंट बंद कर दिया था। तरूण वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले एक युवक घर पर आया था। मां ने गेट खोला तो उसने खुद को एलआईसी एजेंट बताया। मां ने पॉलिसी लेने से इनकार कर दिया तो युवक चला गया था। तरुण वर्मा का कहना है कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी मां उमा राजपूत (61) के साथ घर पर थे।

इसी दौरान दो युवक गेट पर आए। मां ने गेट खोला तो युवक ने खुद को एलआईसी एजेंट बताते हुए उनसे पूछा कि उन्होंने पॉलिसी के बारे में कोई जवाब नहीं दिया। मां ने फिर से पॉलिसी लेने से मना कर दिया, जिसके बाद युवकों ने पीने के लिए पानी मांगा। 

तरुण वर्मा का कहना है कि मां पानी लेने गई तो दोनों युवक मैनगेट से गैलरी वाले गेट तक आ गए। पानी पीने के दौरान दो युवक और आ गए और उनकी मां पर तमंचा तान दिया। एक बदमाश ने उनकी मां के हाथ पकड़े, दूसरे ने गर्दन दबोची और तीसरे ने मुंह बंद कर दिया। मां की चीख निकलने पर गेट की तरफ दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed