फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fish seller on bicycle, crowd gathered

साइकिल पर मछली बेचने वाला पहुंचा, जुटी भीड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Fish seller on bicycle, crowd gathered
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर में शुक्रवार सुबह साइकिल पर एक मछली बेचने वाला पहुंच गया। इस दौरान मछली खरीदने वालों की काफी भीड़ जुट गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। स्थानीय निवासी ने ट्वीटर पर वीडियो के साथ शिकायत की तो पुलिस को जानकारी हुई। लॉकडाउन के दौरान मीट-मछली की दुकानें बंद हैं। कई स्थानों पर चोरी छिपे बिक रहा है। कई स्थानों पर पुलिस ने दुकानबंद कराकर कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की। शुक्रवार सुबह कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर  में लॉक डाउन का उल्लंघन कर मछली बेचने वाला साइकिल पर पहुंच गया। देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हुुआ और लोगों ने मास्क तक नहीं लगाया हुआ था। स्थानीय निवासी एक युवक ने वीडियो बनाकर मौके की ट्वीटर पर यूपी पुलिस समेत अन्य पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की। यूपी पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर पुलिस तो  वहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। वहां पर घोषणा कर लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की बात कही गई।एसएचओ कौशांबी अजस सिंह ने बताया कि ट्विटर पर शिकायत की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई व्यक्ति नहीं मिला। घोषणा कर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed