{"_id":"6820cdcd7120551ac7038e3b","slug":"fire-engulfed-a-mattress-showroom-in-sahibabad-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sahibabad: गद्दा शोरूम में धधकी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sahibabad: गद्दा शोरूम में धधकी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Sun, 11 May 2025 10:10 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 11 May 2025 10:10 PM IST
सार
गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास के प्रतिष्ठानों में फैलने से पहले ही आग को बुझा लिया गया।
विज्ञापन
गद्दा शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहन नगर के लोनी मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र साइट दो में संचालित गद्दा शोरूम कमलेश इंटरप्राइजेज में रविवार शाम करीब छह बजे आग धधक गई। हादसे में शोरूम के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास के प्रतिष्ठानों में फैलने से पहले ही आग को बुझा लिया गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि रविवार का दिन होने की वजह से शोरूम बंद था। शुरूआती जांच में आग शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से लगने की बात सामने आई है। सोमवार को टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन