फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out on the third floor of agarbatti factory

Ghaziabad News: अगरबत्ती की फैक्टरी में तीसरे तल पर लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the third floor of agarbatti factory
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर के दुर्गा औद्योगिक पार्क में शुक्रवार तड़के अगरबत्ती बनाने की फैक्टरी के तीसरे तल पर आग लग गई। सूचना पर अग्निशमनकर्मियों ने पांच गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि उद्यमी सुमन गर्ग की दुर्गा औद्योगिक पार्क क्षेत्र में श्याम अगरबत्ती के नाम से फैक्ट्री है। तड़के साढ़े चार बजे फैक्टरी में में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल अग्निशमनकर्मी साहिबाबाद फायर स्टेशन से दो गाड़ियां भेजी गईं। वहां फैक्टरी के तीसरे तल पर आग की लपटें तेजी से उठते देखकर तुरंत काबू करने का काम शुरू हुआ। उसकी लपटें और धुआं तेजी से निकलने पर दमकल कर्मियों को दिक्कत हुई लेकिन वैशाली और कोतवाली से भी गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। फिर टीम ने हौज पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed