{"_id":"6a08d4232cf7dd44d50d68ca","slug":"fire-breaks-out-in-transformer-cable-power-outage-lasts-ten-hours-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19036-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग, दस घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर की केबल में लगी आग, दस घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शुक्रवार रात बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। रात करीब 9:30 बजे पहले ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। इसके चलते पूरे इलाके की आपूर्ति बाधित हो गई। इसी दौरान 33 केवी लाइन में भी फॉल्ट आ गया। इससे हालात और बिगड़ गए। बिजली गुल होते ही लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को लगातार फोन और मैसेज कर शिकायतें भेजीं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता रहा। पूरी रात बिजली न आने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
कॉलोनी के निवासियों ने सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। स्थानीय निवासी विशाल ने ग्रुप में लिखा कि आखिर बिजली कब तक आएगी और क्या अधिकारी इसी तरह लोगों को गुमराह करते रहेंगे। वहीं राकेश कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो क्या लोगों को कॉलोनी छोड़नी पड़ेगी। लंबे इंतजार के बाद शनिवार सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली कटौती और खराब व्यवस्था के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसके बाद निवासियों ने ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर कमजोर विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। लोगों का कहना है कि पुराने उपकरणों और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण आए दिन फॉल्ट और बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है।
उधर, भोपुरा स्थित डिफेंस कॉलोनी और श्याम एंक्लेव में भी शुक्रवार रात बिजली संकट बना रहा। यहां भी रात करीब 9:30 बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन बाद में ट्रांसफार्मर के केबल में आग लगने से फिर बिजली बाधित हो गई। देर रात करीब दो बजे आपूर्ति शुरू हो सकी, लेकिन इसके बाद भी बिजली का आना-जाना जारी रहा। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। पूरी रात में करीब छह घंटे तक इलाके की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एसडीओ बृजमोहन का कहना है कि ट्रांसफार्मर की केबल में आग और 33 केवी लाइन फॉल्ट दोनों एक साथ होने की वजह से आपूर्ति सुचारू करने में समय लगा था।