Bulandshahr Fire: दवा फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने पाया काबू
आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि बराबर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए बुलंदशहर के अलावा नोएडा-गाजियाबाद समेत आसपास से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवा फैक्टरी में रविवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर दमकल, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग ने बराबर में स्थित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए बुलंदशहर के अलावा नोएडा-गाजियाबाद समेत आसपास से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। वहीं आसपास की फैक्टरियों को भी खाली कराना पड़ा। मौके पर एडीएम वित्त एंव राजस्व अभिषेक सिंह, एसडीएम रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह भी पहुंचे।
सीएफओ ने बताया कि आग को काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं, जबकि करीब पांच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। हालांकि, आग से कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया आग पर काबू पा लिया गया है।