{"_id":"5e947dac8ebc3e78bf175ce8","slug":"fir-lodge-against-ado-panchayat-gram-panchayat-sachiv-and-18-others174","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ और ग्राम सचिव समेत 22 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ और ग्राम सचिव समेत 22 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
नरौरा में क्वारन्टीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर बुलंदशहर। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के दानपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर से रविवार दोपहर 16 लोग भाग निकले थे। हालांकि, देर रात तक सभी को पकड़कर फिर से क्वारंटीन कर दिया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत और ग्राम सचिव समेत कुल 18 लोागें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, नरौरा थाने में भी अन्य स्थानों से गांवों में पहुंचे लोगों को आश्रय स्थल में नहीं रखने के आरोप में डीपीआरओ ने तीन ग्राम सचिव और एक प्रभारी एडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डिबाई क्षेत्र के गांव दानपुर स्थित सीएचसी में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध और बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन करने के लिए सेंटर बनाया हुआ है। यहां पर क्षेत्र के 63 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। जानकारी के अनुसार रविवार को क्वारंटीन सेंटर से 16 लोग भाग निकले थे। रविवार दोपहर को मामला उजागर हुआ। लेकिन, डिबाई एसडीएम समेत स्थानीय प्रशासन इसे दबाने में जुट गया और मामले को लेकर अनभिज्ञता जताते रहे। आला अफसरों तक मामले की जानकारी होने पर जांच में सामने आया कि 16 लोग सेंटर से भाग निकले। जिनकी आनन-फानन में तलाश की गई। देर रात तक सभी 16 लोगों को पकड़ कर फिर से क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं मामले में आला अफसरों की जांच में क्वारंटीन लोगों से पूछताछ में सामने आया कि क्षेत्र के एडीओ पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा काफी लापरवाही बरती गई हैं। इस पर डीएम रविंद्र कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल को एडीओ पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नंद लाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी एडीओ पंचायत सुरेश चंद शर्मा और ग्राम पंचायत सचिव जयपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी एफआईआर ग्राम विकास अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने क्वारंटीन सेंटर से भागे सभी 16 लोगों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई है। नरौरा में भी जिला पंचायत राज अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के कई गांवों में दूसरे स्थानों से लॉक डाउन लगने के बाद लौटे लोगों को आश्रय स्थलों में रखा जाना था। लेकिन, नरौरा क्षेत्र में आदेशों की अवहलेना सामने आई है। जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लॉक डाउन पीरियड में गत 25 मार्च या इसके बाद अनेकों लोग बाहर से जनपद में अपने गांव लौटे हैं। बाहर से आए लोगों में कोरोना संक्रमण की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इस लिए ऐसे में इन लोगों को इनके परिवारों से अलग आश्रय स्थलों में रखे जाने के आदेश दिए गए थे। गत 11 मार्च को तहसील प्रशासन द्वारा नरौरा के इरिगेशन पब्लिक स्कूल में बनाए गए आश्रय स्थल में रामघाट थाना क्षेत्र के कई गावों के दर्जनों लोगों को लाकर यहां ठहराया गया। लेकिन, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यहां लाए गए लोगों ने बताया कि इससे पूर्व वह अपने घर पर ही रह रहे थे। उन्हें सीधे उनके घरों से यहां पहुंचाया गया है। जबकि कई ग्रामों पर तैनात ग्राम पंचायत सचिव कृष्णपाल सिंह, मोहित भूषण व नृप सिंह के अलावा अभिलास बाथम प्रभारी सहायक अधिकारी पंचायत डिबाई ने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में अधिकारियों को क्वारंटीन करने की जानकारी दी थी। जिससे इन लोगों से कोरोना संक्रमण रोकने के कार्य में गलत सूचना देने, शासकीय आदेशों की अवहेलना करने व कोराना संक्रमण रोकने के कार्य में लापरवाही बरतने तथा आपदा प्रबंधन अधिनियिम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक नरौरा दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि तीन पंचायत सचिव एवं एक प्रभारी एडीओ पंचायत डिबाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई प्रदीप कुमार को सौंपी गई है। डीएम और एसएसपी ने किया देर रात निरीक्षण डिबाई/नरौरा। गांव दानपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर से भागे 16 लोग वापस पहुंच गए है। यह दावा अफसरों ने किया है। वहीं, दूसरी ओर इस सेंटर की डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा, एडीएम-जे, एसडीएम डिबाई और तहसीलदार आदि ने सोमवार देर रात करीब एक बजे निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के बाद यहां की खामियों को दूर करने के साथ किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त आदेश दिए हैं। इसके बाद डीएम और एसएसपी नरौरा के क्वारंटाइन सेंटरों अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्वांटीन किए गए लोगों से भी बातचीत की। साथ किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा। कुछ खामियां प्रकाश में आने पर अधिकरियों ने समस्यओं के तत्काल निराकरण करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। कोट दानपुर में सभी 16 लोगों को पकड़ कर फिर से क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी की तहरीर पर एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। वहीं, नरौरा थाने में तीन ग्राम पंचायत सचिव और एक प्रभारी एडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन