फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Finance Minister took care of the middle class...will get relief from inflation

Ghaziabad News: वित्त मंत्री ने मध्य वर्ग का रखा ध्यान... मिलेगी महंगाई से राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister took care of the middle class...will get relief from inflation
 वीवीआईपी सोसायटी में बजट भाषण देखते परिवार के सदस्य।
गाजियाबाद। संसद में पेश हो रहे बजट को देखने के लिए टीवी स्क्रीन पर सभी की निगाह जमी रही। जैसे ही वित्तमंत्री ने कहा कि 12 लाख रुपये सालाना कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। गोयल परिवार के आंखों में चमक आ गई। परिवार के लोग खुशी से झूम गए। महंगाई की मार और टैक्स के स्लैब से परेशान मध्यम वर्ग के लोगों को तो जैसे इस बजट से संजीवनी मिल गई।
विज्ञापन

बजट में उनके लिए क्या खास है इसे जानने के लिए परिवार के लोग टीवी के सामने बैठे रहे। वीवीआईपी सोसायटी में रहने वाली 61 वर्षीय अनीता गोयल ने बताया कि बजट में बुर्जुगों का ध्यान रखा गया है। अनीता गोयल के बेटे कपिल गोयल ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 12 लाख के कर स्लैब में छूट से मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इससे हर उद्योग को भी नई उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन

भाई नितिन और पत्नी अनुपमा ने बताया कि नौकरी पेशा लोगों के लिए इस बार का बजट काफी पसंदीदा रहा है। सरकार की ओर से इसमें सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है।
दीप्ति गोयल व विभोर सिन्हा ने बताया कि बजट में युवाओं, महिलाओं समेत सभी वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। युवाओं को रोजगार के अवसर के साथ-साथ स्टार्टअप के लिए भी व्यवस्था की गई है। वहीं, महिलाओं को भी उद्यम में लाने के लिए विशेष स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed