फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fight between bride and groom During marriage in Bulandshahr s Secunderabad

Bulandshahr: डांस को लेकर भिड़े बराती और घराती, फिर दोनों पक्षों ने दिखाई सूझबूझ और टूटने से बच गया रिश्ता

Thu, 08 Jun 2023 11:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 08 Jun 2023 11:18 PM IST
सार

घुड़चढ़ी के दौरान डांस को लेकर वर-वधू पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।जिस पर वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले गई।

विज्ञापन
Fight between bride and groom During marriage in Bulandshahr s Secunderabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में घुड़चढ़ी के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में बराती, घराती आपस में भिड़ गए। वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों में समझौते के बाद विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी युवक का दिल्ली निवासी युवती के साथ रिश्ता तय हुआ था। वधू पक्ष के लोग बुधवार को सिकंदराबाद के एक मैरिज होम में विवाह करने पहुंचे थे। बताया गया कि घुड़चढ़ी के दौरान डांस को लेकर वर-वधू पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौते के बाद विवाह की रस्में पूरी की गईं। निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed