{"_id":"58c182a84f1c1b8322dc4f57","slug":"festival-of-menega-holi-in-the-protection-of-paramilitary-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में मनेगा होली का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में मनेगा होली का त्योहार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
paramilitary force
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में आतंकी सैफुल्ला के एनकाउंटर और भोपाल की पैसेंजर ट्रेन में धमाके के बीच इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) कनेक्शन ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। यही कारण है कि मतगणना के बाद भी पैरामिलिट्री फोर्स को वापस बैरक में नहीं भेजा जाएगा बल्कि इस बार होली के त्योहार पर शहर के कुछ विशेष इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली-यूपी बार्डर एरिया के कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस और खुफिया विभाग के अफसर भी मुस्तैद रहेंगे। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए जनपद को दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स मिली है। इस बार मतगणना के ठीक बाद होली का त्योहर पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा लखनऊ एनकाउंटर के बाद कुछ आतंकियों के फरार होकर दिल्ली-एनसीआर में घुसने की खबरें मिली हैं। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि होली तक पैरामिलिट्री फोर्स के जवान गाजियाबाद में ही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार ने लोगों से अपील भी की है कि अपने पड़ोस में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति का आवागमन महसूस करने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए। सूचना देने वालों के नाम पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे।