एफडी की अवधि पूरी, रकम गायब: दादरी पीएनबी में महिला हुई शिकार, दो दिन में पैसे न लौटाने पर दी आंदोलन की धमकी
अंबावता भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि एक महिला का खाता पीएनबी में है। उन्होंने दो वर्ष के लिए दो लाख की एफडी कराई थी। समय पूरा होने पर जब वह अपने बैंक खाते से पैसे निकालने गई तो खाते में पैसे नहीं थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की खाता धारक महिला के फिक्स डिपाजिट की अवधि पूर्ण होने के बाद खाते से रकम गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए महिला को बैंक द्वारा रकम नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर के पंजाब नेशनल बैंक शाखा प्रबंधक आनंद कुमार को दिए ज्ञापन मे अंबावता किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि कुसुम नाम की महिला का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उन्होंने दो वर्ष के लिए दो लाख की एफडी कराई थी। समय पूरा होने पर जब वह अपने बैंक खाते से पैसे निकालने गई तो खाते में पैसे नहीं थे। इससे वह हैरान हो गई और उन्होंने बैंक मैनेजर से शिकायत की।
आरोप है कि बैंक मैनेजर ने शिकायत लिख कर देने को कहा। शिकायत लिख कर दी तो मैनेजर ने आश्वासन देकर घर वापस भेज दिया कि आपके पैसे जल्दी ही खाते में आ जाएंगे। तीन महीने बीतने के बाद भी उनका पैसा नहीं मिला है। उन्होंने बैंक प्रबंधक को दो-तीन दिन में महिला की रकम वापस करने की चेतावनी दी है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।