फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers will get relief by increasing Kisan Credit Card amount by two lakhs

Ghaziabad News: किसान क्रेडिट कार्ड की राशि दो लाख बढ़ने से अन्नदाताओं को मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get relief by increasing Kisan Credit Card amount by two lakhs
गाजियाबाद। बजट पर किसानों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। भाकियू नेताओं ने किसान क्रेडिट कार्ड की राशि बढ़ने से किसान के कर्ज में डूबने का तर्क दिया। वहीं, दूसरे तबके ने किसान क्रेडिट कार्ड की राशि को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने के फैंसले की सराहना की है। उनका कहना है कि इस फैसले से किसानों की दशा बदलेगी।
विज्ञापन

दलहन व तिलहन की पैदावार बढ़ाने की दिशा में सरकार का रूख भी किसानों को प्रभावित कर रहा है। जिस तरह से जिले में लगातार खेती का रकबा कम हो रहा है, उससे इस तरह की खेती को बढ़ावा मिलने से जिले की अलग पहचान बनने की उम्मीद बढ़ी है। मोदीनगर-मुरादनगर में बड़ी तादाद में किसान दलहन तिलहन की खेती को छोड़ चुके हैं। उनकों उन्नत किस्म की बीज सरकारी बीज भंडारों पर आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को कर्ज नहीं बल्कि अपनी फसल का उचित मूल्य मिलने चाहिए। इसके लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। किसान क्रेडिट कार्ड की राशि बढ़ने से किसान और कर्जे में जाएगा। ऐसी व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए कि किसान को कर्ज लेने की जरूरत ही न पड़े। खाद उर्वरक के दाम कम होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव टीनू चौधरी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड की राशि बढ़ने से छोटे किसानों को कोई लाभ होने वाला नहीं है। बैंक जमीन के रकबे के हिसाब से लोन देता है। पांच लाख का ऋण उस किसान को मिलेगा, जिसके पास जमीन ज्यादा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छोटी जोत के किसान ज्यादा हैं। ऐसे में सरकार को जमीन के रकबे को ध्यान में रखकर बजट जारी करना चाहिए।
सदरपुर गांव निवासी किसान आशु चौधरी ने बताया कि दलहन तिलहन के मामले में आत्म निर्भरता की दिशा में उठाए गए कदम से किसान व समाज के हर वर्ग को लाभ होगा। इससे उनका परंपरागत खेती से मोह कम होगा और उनकी आय भी बढेगी। किसान क्रेडिट कार्ड की राशि बढ़ने से छोटे व मझोले किसानों की दशा में सुधार आएगा।

रईसपुर के किसान नेता राजबीर सिंह ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड पर एक फीसदी ब्याज किए जाने की उम्मीद थी, जो सरकार ने नहीं किया। सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए, जिससे किसानों को लोन की जरूरत ही न पड़े। दलहन तिलहन की तरफ किसानों का रूझान तब होगा, जब किसानों को निशुल्क बीज व कीटनाशक मिलेगा। किसान सम्मान निधि की राशि नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed