फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers surrounded police station and announced toll free due to not case registered aginst bjp workers

किसान आंदोलन : दिनभर हंगामे के बाद दर्ज हुई भाकियू की रिपोर्ट, टोल फ्री का एलान वापस

Fri, 02 Jul 2021 04:02 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 02 Jul 2021 04:02 AM IST
सार

यूपी गेट पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पदाधिकारियों के बीच बैठक कर आगे की रणनीति बताई। 

विज्ञापन
Farmers surrounded police station and announced toll free due to not case registered aginst bjp workers
किसान आंदोलन, फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा और किसानों में भिड़ंत के मामले में गुरुवार को पुलिस ने भाकियू की शिकायत पर 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट के बाद भाकियू ने टोल फ्री का एलान वापस ले लिया। 

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भाजपाई और किसानों के बीच हुए बवाल में बुधवार रात महिला नेता की शिकायत पर केस दर्ज होने के बाद भाकियू ने गुरुवार सुबह थानों का घेराव और टोल फ्री करने का एलान किया था। इससे प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। 
विज्ञापन


यूपी गेट पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पदाधिकारियों के बीच बैठक कर आगे की रणनीति बताई। शाम तक किसानों को उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया गया। उधर, दिल्ली त्रिलोकपुरी से आप विधायक रोहित मेहरोलिया ने यूपी गेट पहुंचकर राकेश टिकैत से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि यूपी गेट पर भाजपाई और किसानों के बीच हुई घटना में पुलिस प्रशासन ने सिर्फ भाजपा महिला नेता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। जबकि, भाकियू के जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह की तरफ से भी लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने दोपहर बाद तक भी मुकदमा नहीं लिखा। इससे किसानों में रोष है। 

गुरुवार सुबह यूपी गेट पर किसान नेता राकेश टिकैत और पदाधिकारियों के बीच गोपनीय बैठक हुई। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को दोबारा कहा गया। जहां रणनीति के तहत भाकियू ने सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया और अन्य सूचना तंत्रों से किसान संगठनों को थानों का घेराव करने व टोल को फ्री कराने का आह्वान कर दिया। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ियों में सवार होकर नजदीकी थानों पर घेराव करने पहुंच गए। 

वहीं, यूपी गेट पर भाकियू के पदाधिकारी किसानों से घेराव से टोल फ्री करने की पल-पल की सूचना एकत्र करते रहे। मीडिया प्रभारी ने कहा कि किसानों पर हमला करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई न कर पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जब तक किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा। तब तक थानों पर किसानों का घेराव और टोल प्लाजा को फ्री रखने का कार्यक्रम जारी रहेगा।
 
मीडिया प्रभारी का आरोप है कि बुधवार को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भाजपाइयों द्वारा मंच पर कब्जा करने की कोशिश व मारपीट की घटना में पुलिस ने 200 अज्ञात के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है। यह आंदोलनकारियों को दबाने का प्रयास है। 

Trending Videos

पल-पल बदलती रही यूपी गेट की स्थिति
200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटों बाद ही यूपी गेट पर पल-पल आंदोलन की तस्वीर बदलती रही। किसानों ने दिन में कौशांबी थाने का घेराव करने की तैयारी कर ली थी, लेकिन उच्च पदाधिकारियों से निर्देश न मिलने के कारण इसे टाल दिया गया। भाकियू पदाधिकारी दिनभर प्रदेश में जगह-जगह आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाते रहे। 

दिल्ली के आप विधायक राकेश टिकैत से मिले
दिल्ली के त्रिलोकपुरी से आप विधायक रोहित मेहरोलिया ने समर्थकों के साथ यूपी गेट पहुंचकर किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात की। इस बीच उन्होंने कहा कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को हुई घटना सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। सात माह से किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इस घटना के पीछे की साजिश को वाल्मीकि समाज अच्छी तरह से समझ चुका है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज किसान और कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed