फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Kisan Andolan Farmers Protest Delhi chalo march stopped with Barbed Wire Fencing Nailed Frames Huge Boulders

Farmer Protest: कंटीले तार, कील वाले फ्रेम और बड़े-बड़े बोल्डर... बॉर्डर पर सात फुट के गड्ढे खोदकर रोका रास्ता

Tue, 13 Feb 2024 03:22 PM IST
शाहरुख खान मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Feb 2024 03:22 PM IST
सार

Kisan Andolan News: किसानों को रोकने लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। किसानों के आने की सूचना पर यूपी गेट बॉर्डर, लोनी बॉर्डर पर कंक्रीट डालकर, कंटीले बैरियर लगाकर रास्ता रोका गया। इसके अलावा दिल्ली की सभी सीमाओं पर भारी भरकम बैरिकेडिंग की हुई है। 

विज्ञापन
Kisan Andolan Farmers Protest Delhi chalo march stopped with Barbed Wire Fencing Nailed Frames Huge Boulders
Farmer Protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kisan Andolan Latest News: किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर देश की राजधानी दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गईं हैं। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी सीमाओं पर किसानों के ट्रैक्टरों को रोकने के लिए कंटीले तारों की फेंसिंग, कील वाले फ्रेम और फत्तों में कील डाली गई हैं। इसके अलावा सड़कों पर सीमेंट के बड़े-बड़े बोल्डर रखे गए हैं।
विज्ञापन


न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य मुद्दों पर किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए यूपी बॉर्डर, लोनी बॉर्डर पर कंक्रीट डालकर एवं कंटीले बैरियर लगाकर रास्ता रोका गया है, लेकिन किसनों की राह में बिछाए यह शूल दिनभर वाहनों चालकों को चुभते रहे। एनएच नौ बंद होने और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, लोनी बॉर्डर बैरियर लगे होने से मंगलवार सुबह से जाम जैसे हालात रहे। 
विज्ञापन


वाहन चालक व लोगों को दिल्ली जाने में पसीने छूट रहे। डायवर्जन के कारण टीएचए के लिंक रेाड, सीआइएसएफ, जीटी रोड पर आनंद विहार प्वाइंट पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीगेट गाजीपुर लेन बंद होने से मंगलवार सुबह से ही वाहन की लंबी कतार लगी रहीं। 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बैरियर लगे होने से एक बार में एक दो वाहन निकाले गए। इससे नोएडा सेक्टर 62 तक वाहनों का जाम लगा रहा। वाहन चालकों को आनंद विहार बॉर्डर, मोहननगर तिराहा होते हुए दिल्ली जाना पड़ा। 
Trending Videos

जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे लेकिन फिर भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। सुबह से ही यूपी गेट की तरफ गाजियाबाद-नोएडा के लाखों की मुसीबत बढ़ी रही। हाईवे पर जाम लगने के बाद वाहनों का दबाव वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और खोड़ा की अंदरूनी सड़कों पर बढ़ा रहा। 
 

सात फुट के गड्ढे, साढ़े तीन फीट चौड़ी  कंक्रीट
यूपी गेट पर दिल्ली पुलिस की ओर से गाजीपुर वाले रास्ते पर साढ़े तीन फीट चौड़ी कंक्रीट बनाई गई है। कंक्रीट के ऊपर कंटीले तार भी लगाए गए हैं। इसी के बराबर के कच्चे रास्ते को खोद दिया गया। किसानों को दिल्ली की सीमा मब जाने सेरोकने के लिए 7 से 8 फुट का गड्डा भी खोदा गया है।

 

दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए लोहे के फत्तों में कील डालकर बॉर्डर पर रखी हैं। इसके अलावा किसानों को रोकने के लिए रास्ते में कीलों का जाल बिछाया है। टिकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां भी कीलें बिछाई गई हैं।

 

खाने पीने सामान की आवक हुई कम
यूपी बॉर्डर बंद होने असर खाने पीने के सामान की आवक पर भी पड़ा। दिल्ली और यूपी में दूध,पानी, ब्रेड, सब्जी समेत अन्य जरुरी चीजों के वाहन चालकों को दिक्कत हुई। इन वाहनों के चालक को करीब पांच-से सात किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर कौशांबी-आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डर-दिलशाद गार्डन या तुलसीनिकेतन के रास्ते यूपी-दिल्ली में आवागमन करना पड़ा।  

 

दिनभर अधिकारियेां के घनघनाते रहे फोन 
एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यूपीगेट बॉर्डर समेत सभी बिंदुओं पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। तड़के से पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी यूपीगेट, तुलसीनिकेतन बॉर्डर, लोनी बॉर्डर पर तैनात रहे। किसानों की अपडेट लेने के लिए  उच्च अधिकारी के फोन भी आते रहे। बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों के फोन दिनभर घनघनाते रहे। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी किसान संगठनों से भी संपर्क साधते रहे। वहीं सुबह से ही अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाम खुलवाने में लगे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed