फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers demonstrated by becoming half naked

Ghaziabad News: अर्धनग्न होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated by becoming half naked
अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते किसान
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित निर्माणाधीन सोसायटी के मालिक से किसानों के बकाये का भुगतान दिलाने की मांग को लेकर भाकियू भानु के बैनर तले किसानों ने सोमवार को सोसायटी के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने समस्या का समाधान न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान किसान बिल्डर के घर जाने लगे तो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनको समझाकर रोका।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानुप्रताप सिंह ने एडिशनल कमिश्नर से मिलकर किसानों का भुगतान दिलाने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में 16 सितंबर से कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। संगठन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंहल ने बताया कि सोसायटी में किसानों के धरने को एक माह से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन किसानों की बात मानने को बिल्डर तैयार नहीं हैं। यदि जल्द ही किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। धरने की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना तथा संचालन विकास गुर्जर ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव रुपेश त्यागी, गौरव त्यागी, डॉ. अरुण सेन, विवेक यादव, मा. महकार नागर, जय कुमार, अशोक ठाकुर, राजकुमार नागर, जीवाराम, विनय कौशिक आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed