फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   EVM Machin

ईवीएम मशीनों की जांच शुरू, 1186 बूथों पर ईवीएम से होगा निगम का चुनाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
EVM Machin
ईवीएम मशीनों की जांच शुरू, 1186 बूथों पर ईवीएम से होगा निगम का चुनाव
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम चुनाव का चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा, जबकि जिले के 8 अन्य नगर निकायों में बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चंड़ीगढ़ और राजस्थान से मंगाई गई 14 हजार ईवीएम की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) का काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम चुनाव में 1186 मतदान स्थलों पर ईवीएम लगाई जाएंगी। एफएलसी में दौरान तकनीकी विशेषज्ञ इन मशीनों को परख रहे हैं और कमी पाए जाने वाली मशीनों को अलग कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने मशीनों की जांच के लिए कविनगर में नगर निगम जोनल कार्यालय के पास केंद्र बनाया है। यहां बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट को कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजारा जा रहा है। एफएलसी के बाद इन ईवीएम की दूसरी बार फिर चेकिंग की जाएगी। ईवीएम के नोडल प्रभारी व एडीएम भू-अर्जन श्याम अवध चौहान ने बताया कि ईवीएम की जांच चुनाव से पहले जरूरी है, ताकि खराबी पाए जाने पर पहले ही उसे बदला जा सके। जांच पूरी होने के बाद देखा जाएगा कि बूथों पर जितनी ईवीएम चाहिए, उतनी उपलब्ध है या नहीं। कमी होगी तो ईवीएम मंगाकर उसे पूरा किया जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम के 100 वार्ड में 1456110 मतदाता ईवीएम से वोट डालेंगे।
विज्ञापन

-----
मतदान स्थलों की संख्या
नगर निगम - 1186
मोदीनगर - 199
मुरादनगर - 104
लोनी - 546
खोड़ा-मकनपुर - 173
निवाड़ी - 10
पतला - 10
फरीदनगर - 12
डासना - 34
कुल - 2274
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed