फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   eve teasing with constable's wife

सिपाही की पत्नी से दो किमी तक पीछाकर छेड़छाड़, विरोध में पति पर ईंट से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with constable's wife
पत्नी से छेड़छाड़ के विरोध पर सिपाही पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के नागद्वार पर एक सिपाही की पत्नी से बाइक सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। दोनों दिल्ली वजीराबाद रोड पर करीब दो किमी से ही बाइक सवार दंपती का पीछा कर फब्तियां कसते हुए आ रहे थे। सिपाही ने बाइक रोककर विरोध किया तो आरोपियों ने ईंट और डंडे से ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे सिपाही के सिर और चेहरे पर चोट आई। वह बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद के एक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि रविवार रात करीब दस बजे वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के दिल्ली-वजीराबाद रोड पर करन गेट पुलिस चौकी के पास से दो मनचले उनकी पत्नी से छेडछाड़ करने लगे। करहेड़ा स्थित नागद्वार के पास सिपाही ने बाइक रोककर दोनों का विरोध किया। दोनों ने उन पर हमला कर दिया। सड़क के किनारे पड़े ईंटों और डंडे से उनके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों तलाश शुरू की। सोमवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी अर्पित कौशिक और श्याम सुंदर शर्मा निवासी मेरठ हैं। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में गैर इरादतन हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed