{"_id":"610ac084d2612e4ffe789d38","slug":"encounter-between-miscreants-and-police-in-ghaziabad-one-miscreant-got-shot-in-leg","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा हुआ फरार
Wed, 04 Aug 2021 09:59 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के मोहननगर चौराहे पर चेकिंग से बचकर भाग रहे बदमाशों की बुधवार को थाना साहिबाबाद व इंदिरापुरम पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया, लेकिन उसका साथी भाग गया। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
इंदिरापुरम सीओ अभय कुमार मिश्र ने बताया कि साहिबाबाद एसएचओ नागेंद्र चौबे मोहननगर चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे तभी दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे।
पुलिस ने पीछा किया तो वह नहर रोड होते हुए इंदिरापुरम में एंट्री कर गए। इसकी जानकारी इंदिरापुरम पुलिस को दी गई। इंदिरापुरम एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश एलिवेटेड रोड के नीचे कच्ची सड़क पर भागे।
विज्ञापन
बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पीछे बैठे बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गए। बाइक चला रहा बदमाश भाग गया। जबकि पुलिस ने घायल को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश का नाम चंदन उर्फ मिथुन है जो गौतमबुद्धनगर में रहता है। बरामद बाइक दिल्ली के हर्ष विहार से चोरी की गई थी।

Trending Videos
मिथुन पर दर्ज हैं 12 मुकदमे
सीओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मिथुन साथियों के साथ दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट करता था। उसके खिलाफ कई थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। विजय नगर पुलिस ने 2019 में उसके खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की थी। पुलिस उसके साथी की तलाश में लगी हुई है।