{"_id":"5eaab3bf8ebc3e908a717418","slug":"electronic-shop-mein-lagi-aag-lakhon-ka-nuksan180","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरिया स्थित इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
फोटो समाचार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बृहस्पतिवार को आग लग गई। बंद दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक बजरिया में विक्रम मित्रा की विक्की इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। जिसमें टीवी फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि सामान बेचा जाता है। लॉक डाउन के दौरान दुकान बंद है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे आसपास के लोगों ने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। इससे हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग से एक गाड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। छानबीन जारी है। वहीं, पीड़ित कारोबारी विक्रम मित्रा के मुताबिक आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास की दुकानों में भी आग फैल सकती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में लगी आग को बुझाने में जुटे दमकल कर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में लगी आग को बुझाने में जुटे दमकल कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।