{"_id":"61e07a6771e87f5b6a321981","slug":"election-ghaziabad-muradnagar-modinagar-ghaziabad-news-gbd2326380116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने नए चेहरे उतारे, गठबंधन ने पुरानों पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने नए चेहरे उतारे, गठबंधन ने पुरानों पर लगाया दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने नए चेहरे उतारे, गठबंधन ने पुरानों पर लगाया दांव
गाजियाबाद। पहले चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की सूची घोषित करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस और सपा-रालोद गठबंधन और बसपा ने बृहस्पतिवार को पहली लिस्ट जारी की। गाजियाबाद जिले की पांच सीटों में से कांग्रेस ने और रालोद-सपा गठबंधन ने तीन-तीन सीटों पर व बसपा ने दो सीटों प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस और बसपा ने सभी घोषित की गईं सीटों पर नए चेहरों को उतारा है, वहीं गठबंधन ने ‘पुराने चावलों’ पर दांव लगाया है। भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होना अभी बाकी है। भाजपा के मौजूदा विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विपक्षी दल भी भाजपा की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
पहली बार चुनाव मैदान में उतरेंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
कांग्रेस ने गाजियाबाद विधानसभा सीट पर पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल के बेटे सुशांत गोयल को, मुरादनगर सीट पर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव को और लोनी में यामीन मलिक को टिकट दिया है। तीनों पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे हैं। इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ऐसे हैं जिन्हें चुनाव लड़ाने का लंबा अनुभव है। कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में 32 साल पूरे कर चुके बिजेंद्र यादव के अलावा दोनों अन्य प्रत्याशियों का सक्रिय राजनीति का सफर बहुत छोटा है। कांग्रेस ने साहिबाबाद और मोदीनगर सीट पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा को अभी टाल दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद इन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। कांग्रेस साहिबाबाद विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतार सकती है।
सपा-रालोद गठबंधन ने तीन पूर्व विधायकों को उतारा
समाजवादी पार्टी और रालोद गठबंधन ने अभी तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें दो सीटों पर रालोद ने और एक सीट पर सपा ने प्रत्याशी की घोषणा की है। रालोद ने मोदीनगर में पूर्व विधायक सुदेश शर्मा को फिर से प्रत्याशी बनाया है। सुदेश शर्मा 2012 में रालोद के टिकट पर मोदीनगर से ही विधायक रह चुके हैं। लोनी विधानसभा सीट पर रालोद के टिकट पर गठबंधन से पूर्व विधायक मदन भैया चुनाव लड़ेंगे। रालोद हाईकमान ने उनके नाम पर बृहस्पतिवार को मुहर लगा दी है। वहीं, सपा के खाते में रही साहिबाबाद विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। अमरपाल शर्मा 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर इसी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
बसपा ने मोदीनगर व लोनी पर उतारे उम्मीदवार, तीन सीटों पर इंतजार
इस बार यूपी में अकेले चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी ने भी जिले की पांच में से दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बसपा ने लोनी विधानसभा सीट पर हाजी अकिल को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं मोदीनगर विधानसभा सीट पर डॉ. पूनम गर्ग को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। मुरादनगर, गाजियाबाद और साहिबाबाद विधानसभा सीट पर बसपा के प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। इन तीनों सीटों पर शनिवार तक बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।