फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   election,ghaziabad

चार प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
election,ghaziabad
चार प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने अलग-अलग विधानसभा सीट से पर्चा भरा। लोनी से निवर्तमान विधायक नंदकिशोर गुर्जर, इसी विधानसभा सीट से हिंदुस्थान निर्माण दल से अमित प्रजापति, गाजियाबाद सीट से राकेश सूरी और मुरादनगर से प्रेरणा सोलंकी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। लोनी से बसपा प्रत्याशी हाजी आकिल तीन बजकर दो मिनट पर नामांकन कक्ष में पहुंचे। तय समय के बाद पहुंचने पर आरओ संतोष कुमार राय ने उन्हें लौटा दिया। अब आकिल बुधवार को पर्चा भरेंगे।
पार्टी का मास्क लगाकर पहुंचे नंदकिशोर, प्रशासन ने उतरवाया
कलक्ट्रेट पहुंचे लोनी से भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर जो मास्क लगाए थे उस पर उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह और उनकी फोटो छपी हुई थी। इसलिए प्रशासन के अधिकारियों ने विधायक का मास्क उतरवा दिया। इसके बाद नंदकिशोर ने कार्यकर्ता से दूसरा मास्क मंगाया। जब तक कार्यकर्ता मास्क लाता तब तक वह बिना मास्क के परिसर में बढ़ते रहे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने विरोध किया। उनके समर्थकों ने उसे दौड़ा लिया। थोड़ी देर में कार्यकर्ता मास्क लेकर आया, जिसके बाद वह अंदर नामांकन करने पहुंचे। उन्होंने दो सेट में नामांकन भरा। उनके साथ प्रवेश कुमार प्रस्तावक रहे।
विज्ञापन

अतुल गर्ग समेत पांच प्रत्याशी आज करेेंगे नामांकन
गाजियाबाद सदर से अतुल गर्ग, मुरादनगर से अजीतपाल त्यागी और बिजेंद्र यादव और लोनी से मदन भैया और हाजी आकिल पावी ने बुधवार को नामांकन करने की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के भी पर्चा भरने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को आठ प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म लिया, जिसमें अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कितने नामांकन
गाजियाबाद : 02
मोदीनगर : 01
साहिबाबाद : 03
लोनी : 02
मुरादनगर : 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed