फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight policemen, including two traffic constables, have been suspended.

Ghaziabad News: दो यातायात सिपाहियों सहित आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Eight policemen, including two traffic constables, have been suspended.
गाजियाबाद। जीरो टारलेंस नीति पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी ने दो यातायात सिपाही और फीडबैक सेल में नकारात्मक रिपोर्ट आने पर छह नागरिक पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में तैनात आरक्षी पुष्पेंद्र सिरोही व्हाट्सएप काल कर ऑटो चालकों से रुपये बांधने की वार्ता करता पाया गया। इसकी ऑडियो वायरल हुई तो जांच के बाद आरक्षी पुष्पेंद्र सिरोही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी यातायात संजय कुमार की गत दिनों आईएमएस कॉलेज के सामने स्कूटी के पीछे बैठकर ऑटो का पीछा करने का वीडियो वायरल हुआ। यातायात आरक्षी संजय कुमार को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नरेट में गठित की गई फीडबैक सेल में आठ पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट नकारात्मक प्राप्त हुई हैं। मधुबन बापूधाम थाने में तैनात उपनिरीक्षक ऋषभ शुक्ला, आरक्षी संदीप मलिक, आरक्षी दलबीर सिंह, आरक्षी शाहनवाज और थाना कौशांबी में तैनात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कोतवाली नगर में तैनात आरक्षी अवधेश चौधरी को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed