फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Eight Corona patients found in 24 hours

Ghaziabad News: 24 घंटे में मिले कोरोना के आठ मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Eight Corona patients found in 24 hours
गाजियाबाद। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के आठ नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 32 हो गई है। इनमें से सात मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 25 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। गंगाराम में इलाज करा रहे अर्थला निवासी कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के दो पोतों के बाद अब उनका बेटा भी संक्रमित हो गया है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि साहिबाबाद निवासी एक व्यक्ति हार्निया की बीमारी का इलाज कराने एमएमजी अस्पताल में आया था। जांच के दौरान उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। कैला भट्ठा निवासी 55 वर्षीय महिला (55) को दो मार्च से खांसी-जुकाम और बुखार हो रहा है। महिला की जांच एमएमजी अस्पताल में भर्ती होने के दौरान की गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली गेट निवासी 22 वर्षीय युवक क्षय रोग से ग्रसित है। बुखार होने पर उसकी जांच हुई थी।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन निवासी युवक को खांसी-जुकाम और गले में दर्द होने पर एमएमजी अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। अर्थला निवासी बुजुर्ग को सांस की बीमारी है। एक सप्ताह पहले वह गंगाराम अस्पताल दिल्ली में भर्ती हुए थे, वहां पर कोरोना की पुष्टि हुई थी। देखभाल करने वाले उनके दो पोते संक्रमण हुए थे, अब तीन दिन बाद बुजुर्ग के बेटे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि 84 लोगों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आई है। इसमें आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 78 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed