फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ebola Alert 21 people who returned to Ghaziabad from affected countries are being monitored

दिल्ली के करीब पहुंचा इबोला!: एनसीआर में 21 लोग स्वास्थ्य विभाग के रडार पर, प्रभावित देशों से लौटे सभी

Sat, 20 Jun 2026 10:48 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 20 Jun 2026 10:48 PM IST
सार

गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने इबोला प्रभावित देशों से लौटे 21 लोगों की निगरानी शुरू कर दी है। पिछले एक महीने में यूगांडा, कांगो सहित अन्य अफ्रीकी देशों से 21 लोग जिले में लौटे हैं। इनकी सूची शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को मिली है।

विज्ञापन
Ebola Alert 21 people who returned to Ghaziabad from affected countries are being monitored
गाजियाबाद में इबोला को लेकर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। यूगांडा, रिपब्लिक ऑफ कांगो, जिम्बाब्वे, यूथोपिया सहित अन्य प्रभावित अफ्रीकी देशों से लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद विभाग ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। पिछले एक महीने में ऐसे 21 लोग जिले में लौटे हैं, जिनकी सूची शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग को मिली है। फिलहाल सभी लोगों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। किसी में भी इबोला जैसे लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

 

प्रभावित देशों से इन इलाकों के लोग लौटे
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रभावित देशों से लौटे अधिकांश लोग इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, राजनगर और क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से उनसे संपर्क कर रही हैं। कई लोगों को फोन के माध्यम से अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत जानकारी देने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार जारी कर चुकी है दिशा-निर्देश
केंद्र सरकार की ओर से इबोला को लेकर पहले ही सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसी क्रम में एयरपोर्ट अथॉरिटी के स्तर पर भी प्रभावित देशों से भारत आने वाले यात्रियों की निगरानी की जा रही है। निगरानी के तहत स्वास्थ्य विभाग को यात्रियों की सूची उपलब्ध कराई गई, जिसके आधार पर जिले में कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन

गाजियाबाद में 21 लोगों की निगरानी
डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि पिछले एक महीने में प्रभावित देशों से लौटे 21 लोगों की जानकारी शासन स्तर से प्राप्त हुई है। सभी की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है और अब तक किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग मोबाइल के माध्यम से लगातार उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटा रहा है। साथ ही संबंधित क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
एमएमजी अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि इमरजेंसी और ओपीडी में आने वाले मरीजों की जांच के दौरान इबोला के संभावित लक्षणों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इबोला एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक द्रवों के संपर्क में आने से फैल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed