फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एजुकेशन

साइबर अपराध और सुरक्षा प्रणाली की दी छात्रों को जानकारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
एजुकेशन
साइबर अपराध और सुरक्षा प्रणाली की दी छात्रों को जानकारी - वसुंधरा सेक्टर चार स्थित मेवाड़ कॉलेज में साइबर अपराध और सुरक्षा प्रणाली विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर चार स्थित मेवाड़ कॉलेज में 'साइबर अपराध और सुरक्षा प्रणाली विषय पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया।अतिथि व्याख्यान में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के विजिटिंग फैकल्टी डॉ. मनोज कुमार ने साइबर अपराध व इसके सुरक्षा सम्बंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। ऑनलाइन व्याख्यान सुनने के लिए विभाग के विद्यार्थी काफी संख्या में उपस्थित रहे। डा. मनोज यादव ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के अनुसार विवरण देकर अपना व्याख्यान शुरू किया। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन की मदद से साइबर अपराध और अन्य बिंदुओं को समझया। उनके अनुसार अपराध एक सामाजिक और आर्थिक घटना है और अपराध उतना ही पुराना है जितना मानव समाज पुराना है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध प्रौद्योगिकी आधारित अपराध है। इसमें कंप्यूटर या इंटरनेट का उपयोग हथियार के रूप में किया जाता है। उन्होंने फि़शिंग, स्पूफिंग, इंटरनेट फ़ार्मिंग, क्रेडिट और डेबिट कार्ड धोखाधड़ी, अश्लील सामग्री के इलेक्ट्रॉनिक प्रकाशन को भी समझाया। कानूनी पहलुओं को बताते हुए डॉ यादव ने आईटी एक्ट 2000 के विभिन्न कानूनी प्रावधानों जैसे कि धारा 43, धारा 66, धारा 68, धारा 70, धारा 72, धारा 73, धारा 74 आदि के बारे में छात्रों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed