फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   E-rickshaw driver was murdered by beating him with a bat on suspicion of theft

Ghaziabad News: चोरी के शक में बल्ले से पीटकर की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver was murdered by beating him with a bat on suspicion of theft
खोड़ा। 13 सितंबर की रात चौधरी चरण सिंह गेट के पास लहूलुहान हालत में मिले ई-रिक्शा चालक दीपक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, राजेेंद्र और उसके भाई अमीचन्द चोरी के शक में दीपक की जमकर पिटाई की थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बल्ला भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के झिलमिल काॅलोनी निवासी दीपक ई-रिक्शा चलाता था। 13 सितंबर की रात दीपक को घायलावस्था में लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अगले दिन उसकी मौत हो गई। 19 सितंबर को दीपक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई। अस्पताल में दीपक को भर्ती कराने वालों का पता करके उनसे पूछताछ की गई। चौधरी चरण सिंह गेट के पास सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने घायल के एक दोस्त संदीप की पहचान की।
विज्ञापन

एसीपी के मुताबिक, संदीप ने बताया कि 13 सितंबर की रात वह और दीपक टाटा मैजिक गाड़ी में सो रहे थे। आरोप है कि देर रात में पार्किंग चलाने वाले राजेेंद्र और उसका भाई अमीचंद निवासी कोंडली हरिजन बस्ती थाना गाजीपुर ने दोनों पर चोरी के शक में लकड़ी के बल्ले से हमला कर दिया। दोनों बुरी तरह घायल होने के बाद आरोपियों के चंगुल से छुटकर भाग निकले और वहां से सीधे खोड़ा थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह गेट के पास आकर गिर पड़े। होश में आने पर संदीप वहां से भाग गया जबकि दीपक सड़क किनारे पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी का कहना हैै कि संदीप की शिकायत पर दोनों सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज किया गया। टीम ने दोनों को गुर्जर गेट प्रगति विहार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दीपक और संदीप दोनों नशा करते थे। घटना की रात शक हुआ कि दोनों पार्किंग में खड़े वाहनों से बैटरी व अन्य सामान चुराने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed