{"_id":"6a319eee2c78b8e14d09787d","slug":"e-rickshaw-driver-killed-after-being-hit-by-truck-commotion-ensues-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-20203-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, हंगामा
विज्ञापन
साहिबाबाद। करनगेट चौकी के पास ट्रक की टक्कर से घायल हुए शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र स्थित छावड़ा कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक भागमल (45) ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार देर शाम को एक ट्रक ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उनको इलाज के लिए जीटीबी रेफर किया गया था। उनकी मौत के बाद परिजन ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
परिजन ने बताया कि सोमवार रात मार्बल लेकर भागमल ई-रिक्शा से राजेंद्र नगर स्थित भोपुरा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में करनगेट चौकी के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर स्थिति में उनको जीटीबी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान 16 जून की सुबह दम तोड़ दिया। भागमल की मौत की जानकारी के बाद उनकी पत्नी आशा बेसुध हो गईं। भागमल के परिवार में उनकी पत्नी और पांच बेटियां हैं। उधर, चालक की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के लिए हंगामा किया गया, हालांकि अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और जल्द ही आरोपी चालक भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।