{"_id":"5f0855ad8ebc3e636a0b35f0","slug":"e-le-i-l172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए का दस्ता दिलाएगा इंदिरापुरम को जलभराव से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए का दस्ता दिलाएगा इंदिरापुरम को जलभराव से मुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए का दस्ता दिलाएगा इंदिरापुरम को जलभराव से मुक्ति -जीडीए ने मानसून को लेकर इंदिरापुरम के नालों की सफाई की शुरू
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। मानसून में इंदिरापुरम को जलभराव से राहत दिलाने के लिए जीडीए का दस्ता तैयार हो गया है। यह दस्ता विभिन्न इलाकों के नालों की सफाई कर गंदगी को बाहर करेगा। शुक्रवार को दस्ते ने हैबिटेट सेंटर के सामने से नाले को साफ किया। जीडीए ने प्रतिदिन के लिए अलग अलग नाले की सफाई का चार्ट तैयार किया है। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि दस कर्मचारियों का एक दस्ता नालों की सफाई के लिए तैयार किया गया है। शुक्रवार को हैबिटेट सेंटर के सामने वाले नाले में जमी मिट्टी को हटाकर उसमें गंदे पानी की निकासी का इंतजाम किया। यहां पर काफी वर्षों से गंदगी और कूड़ा जमा हुआ था। जिससे मानसून के सीजन में सड़क पर जलभराव हो जाता था। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर स्थानीय लोग भी कई बार मांग कर चुके थे। लिहाजा अब टीम तैयार कर जेसीबी से नालों की सफाई शुरू करा दी है। जीडीए का कहना है कि बड़े-छोटे सभी प्रकार के नालों की सफाई के लिए अलग चार्ट बनाया गया है। टीम के लोग रोजाना सफाई के बाद अपनी रिपोर्ट कार्यालय में जमा करेंगे -------------------------------------- सुमित कुमार