{"_id":"6a5d1fae34d355516b04e694","slug":"drunk-driver-rams-into-eight-vehicles-seven-injured-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110239-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नशे में धुत कार चालक ने आठ वाहनों को मारी टक्कर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नशे में धुत कार चालक ने आठ वाहनों को मारी टक्कर, सात घायल
विज्ञापन
मोदीनगर। आठ वाहनों को टक्कर मारने वाली क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
मोदीनगर। निवाड़ी में रविवार शाम करीब सात बजे नशे में धुत कार चालक ने आठ वाहनों को टक्कर मार दी। वाहनों को टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार पेड़ से टकराकर रुक गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगों ने आरोपी चालक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार से शराब की कई बोतलें बरामद हुई हैं।
बेकाबू कार ने सबसे पहले निवाड़ी स्थित हनुमान चौक से पहले एक बाइक में जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद बस स्टैंड के समीप एक अन्य बाइक, ई-रिक्शा, दो साइकिल व एक कार समेत कुल आठ वाहनों को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने पेड़ से जा टकराई।
मौके पर चीख पुकार मच गई। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार और यूपीपीसीएल लिखा था। प्रत्यक्षदर्शी वीरेन्द्र ने बताया कि लोग कार के पास पहुंचे तो कार में शराब की कई बोतलें पड़ी थीं और चालक नशे में धुत था। लोगों ने चालक को कार से खींचकर जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को किसी तरह लोगों से बचाया। हादसे में अलग-अलग वाहन सवार दिनेश, विशाल, लोकेंद्र और उसका पांच साल का पुत्र उत्तम व सपना सहित कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले जाया गया। वहां से विशाल, लोकेंद्र और उत्तम की गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।