फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drunk driver drives car, one woman dies

Ghaziabad News: नशे में धुत होकर दौड़ाई कार, एक महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver drives car, one woman dies
पुलिस ने गिरफ्तार किया तेज रफ्तार कार से महिला को टक्कर मारने वाला कार चालक। स्रोत पुलिस
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार काल बनकर सड़क पर दौड़ी। इस दौरान काम करके लौट रही घरेलू सहायिका नवीन पार्क निवासी सीता (41) कार की चपेट में आ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले कर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक भोपुरा के न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी अरुण को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार को भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


नवीन पार्क निवासी सीता घरेलू सहायिका का काम करती हैं। शुक्रवार देर रात वह काम से घर लौट रही थीं। राजेंद्र नगर सेक्टर पांच में अग्रसेन पार्क के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही महिला काफी ऊंचाई तक पहले हवा में उछली और उसके बाद जमीन पर आकर गिरी। हादसे की सूचना पर परिवार वाले पहुंचे और तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इधर कार चालक टक्कर लगने के बाद गाड़ी लेकर भाग निकला लेकिन वह इतने नशे में था कि कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इसी बीच स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और मेडिकल परीक्षण कराया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


कई लोगों के घायल होने की फैली अफवाह
हादसा होने के बाद शनिवार को पूरे क्षेत्र में कई तरह की अफवाहें उड़ती रहीं। हादसा चर्चा का विषय तब बना जब क्षेत्र में यह बात फैली कि कार चालक ने केवल एक महिला को ही नहीं बल्कि कई लोगों को टक्कर मारी थी। इनमें युवती, बुजुर्ग और बच्चा भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस बात से साफ इन्कार करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के चोटिल या घायल होने की कोई न तो जानकारी है और न ही सूचना पुलिस को मिली। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कार चालक ने कुछ गाड़ियों को भी टक्कर मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के चोटिल या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। किसी की तरफ से अगर कोई शिकायत आती है तो पुलिस उस पर जरूर कार्रवाई करेगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार किया तेज रफ्तार कार से महिला को टक्कर मारने वाला कार चालक। स्रोत पुलिस

पुलिस ने गिरफ्तार किया तेज रफ्तार कार से महिला को टक्कर मारने वाला कार चालक। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed