फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Driver arrested for murderous attack on income tax inspector

Ghaziabad News: आयकर निरीक्षक पर चालक ने किया जानलेवा हमला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Driver arrested for murderous attack on income tax inspector
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की अनाज मंडी हापुड़ रोड स्थित पंचशील प्रीरोज सोसायटी में रहने वाले आयकर निरीक्षक डालचंद ने जीएसटी अधिकारी के चालक पर जानलेवा हमले का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने धारदार हथियार से उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी चालक पवन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आयकर निरीक्षक डालचंद के मुताबिक 28 अगस्त को वह दोपहर तीन बजे सीजीओ द्वितीय कार्यालय कार से पहुंचे। जीएसटी अधिकारी की गाड़ी रास्ते में खड़ी थी। मौजूद चालक पवन कुमार से निरीक्षक ने रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा। इसके बाद दोनों के बीच हुए विवाद के चलते पवन कुमार ने आयकर निरीक्षक पर धारदार हथियार से हमला कर लिया और सड़क पर गिराकर उनके ऊपर बैठ गया। नकुली वस्तु के साथ-साथ लात-घूसों से वार किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि चालक के साथी अज्ञात वेंडर ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। हमले से घायल आयकर निरीक्षक ने बताया कि आरोपी चालक पूर्व में कई लोगों से कार्यालय में मारपीट कर चुका है। एसीपी ने बताया कि आयकर निरीक्षक डालचंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी चालक पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed