फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drinking water quality will be checked before the wedding ceremony

Ghaziabad News: शादी समारोह से पहले होगी पेयजल गुणवत्ता की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking water quality will be checked before the wedding ceremony
गाजियाबाद। शादी समारोहों और शुभ कार्यों के आयोजन से पहले स्वास्थ्य विभाग ने बैंक्विट हॉलों और अन्य आयोजन स्थलों पर इस्तेमाल होने वाले पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने का निर्णय लिया है। यह अभियान जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की योजना है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि यदि पानी मानक के अनुसार नहीं पाया गया, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले वैशाली के बैंक्वेट हाल में गंदगी और दूषित पानी मिलने से यह अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि 31 जनवरी से शादी समारोहों का आयोजन फिर से शुरू हो रहा है। ऐसे में इस अभियान की शुरुआत की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग का यह कदम खास तौर पर जलजनित बीमारियों को रोकने के लिए उठाया गया है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि दूषित पानी से फूड प्वाइजनिंग, डायरिया, पीलिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरे का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान बैंक्विट हॉल्स, सोसायटियों, आरओ प्लांट्स और घरों में इस्तेमाल होने वाले पानी के सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि पानी पीने योग्य नहीं पाया गया, तो संबंधित जगह के संचालक या जिम्मेदार व्यक्ति को नोटिस जारी किया जाएगा।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि टीम पेयजल में बैक्टीरिया की मात्रा, घुले हुए ठोस पदार्थ (टीडीएस) और अन्य मानकों की जांच करेगी। वहीं, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोग पानी पीने के लिए उसे सीधे न छुएं और हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed