फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Drainage will be a renaissance in the market now open

नवयुग मार्केट में अब ओपन ड्रेनेज बनेगा

Sat, 18 Feb 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 18 Feb 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
Drainage will be a renaissance in the market now open
ड्रेनेज सिस्टम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नगर निगम में अब ड्रेनेज के लिए पाइप नहीं डाले जाएंगे। स्थानीय पार्षद और महापौर की आपत्ति के बाद जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) यूनिट ने पाइप लाइन डालने का प्लान बदल दिया है। अब यहां ओपन ड्रेनेज नेटवर्क बनाया जाएगा। सीएंडडीएस ने ओपन ड्रेनेज की डिजाइन बनाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


नगरीय सड़क सुधार योजना में 1.70 करोड़ की लागत से नवयुग मार्केट में जल निकासी के लिए नाले-नालियों का निर्माण किया जाना था। निगम के अधिकारियों ने नवयुग मार्केट में नाले-नालियां बनाने का प्रपोजल तैयार किया था। 2014-15 में शासन ने यह योजना स्वीकृत की थी। यह निर्माण सीएंडडीएस को करना था।
विज्ञापन


बाद में सीएंडडीएस के अधिकारियों ने गुपचुप ओपन ड्रेनेज प्लान को बदलकर पाइप लाइन डालने का प्रपोजल तैयार कर दिया। ‘अमर उजाला’ ने गुपचुप किए गए इस बदलाव को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ड्रेनेज नेटवर्क के लिए पाइप नवयुग मार्केट पहुंचे तो स्थानीय पार्षद निधि शर्मा, उनके पति राजीव शर्मा ने इसका विरोध कर दिया। उ
विज्ञापन
विज्ञापन


न्होंने महापौर अशु वर्मा से शिकायत की तो उन्होंने भी इस पर आपत्ति जताई। चारों तरफ से दबाव पड़ा तो अफसरों को बैकफुट पर आना पड़ा। अब सीएंडडीएस ने नवयुग मार्केट में भेजे गए पाइप वापस मंगा लिए हैं।

ओपन ड्रेनेज नेटवर्क के लिए ही शासन से पैसा मिला था। अफसरों ने मनमानी कर प्लान बदल दिया था। पाइप लाइन से ड्रेनेज नेटवर्क बनता को जल्द ही सिल्ट से भर जाता और पैसा बेकार हो जाता। - निधि शर्मा, स्थानीय पार्षद


नवयुग मार्केट के ओपन ड्रेनेज नेटवर्क के लिए डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। अब पाइप लाइन नहीं डाली जाएंगी। - वीपीएस तोमर, परियोजना अधिकारी, सीएंडडीएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed