{"_id":"610a6823061ec30b9f653df9","slug":"dowry-greedy-people-of-sasural-thrashed-and-injured-woman-died-after-being-thrown-outside-village-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: दहेज लोभी ससुरालियों ने महिला को पीट-पीटकर किया घायल, गंभीर हालत में गांव के बाहर फेंकने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: दहेज लोभी ससुरालियों ने महिला को पीट-पीटकर किया घायल, गंभीर हालत में गांव के बाहर फेंकने से मौत
Wed, 04 Aug 2021 03:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Wed, 04 Aug 2021 03:42 PM IST
सार
ससुरालियों अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। कल शाम उसके साथ मारपीट कर उसे गाव के बाहर बाग में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सरावनी में मंगलवार देर शाम ससुरालियों ने महिला को घायल हालत में गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। ताहीन (27) पुत्री जफर की शादी 2018 में अनूपपुर डिबाई थाना सिंभावली में हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुरालियों अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। कल शाम उसके साथ मारपीट कर उसे गाव के बाहर बाग में फेंककर फरार हो गए। जिसमें उसकी देर शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सुबह में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किठौर रोड पर जाम लगा दिया। आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पिता ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन