फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dowry greedy people beat Iqra scratched her body with teeth at many places

हैवानियत की हद पार: दहेज लोभियों ने इकरा को पीटा, शरीर पर कई जगह दांतों से नोचा, तीन माह पहले हुई थी शादी

Thu, 16 Mar 2023 05:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 16 Mar 2023 05:36 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले किसी तरह ससुराल से भाग गई। वह कई घरों की छत कूदते हुए कैला भट्ठा इलाके के एक सरकारी स्कूल की छत पर पहुंची। घायल महिला को स्कूल की छत पर देख मौके पर भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
Dowry greedy people beat Iqra scratched her body with teeth at many places
दहेज लोभियों ने इकरा को बुरी तरह पीटा, दातों से नोचा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद से हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला से हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पिटाई के दौरान महिला के शरीर पर कई जगह दांतों से नोचने के निशान मिले हैं। आंखें पूरी तरह सूझ गई। पीड़िता का आरोप है कि पति अपने भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने बताया कि जैसे-तैसे अपनी ससुराल से छत के रास्ते भागी और सरकारी स्कूल की छत पर जा पहुंची। जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस की मौजूदगी में पीड़िता को छत से नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन

 


दरअसल, मूल रूप से दिल्ली में रहने वाला एक परिवार मजदूरी करता है। इस परिवार की 18 वर्षीय इकरा की शादी 3 महीने पहले गाजियाबाद में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कैला भट्टा निवासी यूसुफ से हुई। दोनों ने इस्लाम धर्म के मुताबिक निकाह नहीं किया, बल्कि गाजियाबाद में रजिस्ट्रार ऑफिस में अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई और फिर साथ रहने लगे।

विज्ञापन

 

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से लगाातार उसके साथ दहेज के लिए मारपीट की जा रही थी।पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने बताया कि अपने भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहे था। इंकार करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़िता ने बताया कि दो दिन  पहले किसी तरह ससुराल से भाग गई। वह कई घरों की छत कूदते हुए कैला भट्ठा इलाके के एक सरकारी स्कूल की छत पर पहुंची। घायल महिला को स्कूल की छत पर देख मौक पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से महिला को नीचे उतारा। इसके बाद इकरा ने अपनी दर्द भरी कहानी सबको सुनाई।

 

पुलिस ने पति यूसुफ, जेठ यामीन, देवर साजिद और सास रानी के खिलाफ मारपीट व दहेज एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। मामले में जानकारी देते हुए ACP अंशु जैन ने बताया कि पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed