फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Distressed over girlfriend man jumped into Ganga Canal

प्रेमिका से परेशान प्रेमी नहर में कूदा: शाहरुख बोला- भाई शादाब को बहुत सताती थी वो, हमेशा करती थी एक ही डिमांड

Sat, 20 Jun 2026 06:18 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 20 Jun 2026 06:18 PM IST
सार

मसूरी क्षेत्रांतर्गत प्रेमिका से परेशान होकर युवक ने नाहल झाल स्थित गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों से गंगनहर में युवक को तलाश कराया। एनडीआरएफ टीम ने गंगनहर में चलाया सर्च अभियान।

विज्ञापन
Distressed over girlfriend man jumped into Ganga Canal
प्रेमिका से परेशान प्रेमी ने लगाई नहर में छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी थाना क्षेत्रांर्तगत नाहल झाल स्थित गंगनहर पर वाटरट्रीटमेंट प्लांट के पुल से शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक युवक ने प्रेमिका से प्रताड़ित होकर गंगनहर में छलांग लगाने का मामला संज्ञान में आया है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, हालांकि मौके से एक महिला भी साथ थी जिसे लोगों ने गंगनहर में कूदने से बचाया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए बैठा लिया। 

विज्ञापन


टॉर्चर करके पैसों की डिमांड कर रही थी
गंगनहर में डूबे युवक की पहचान शादाब 23 पुत्र अमीरुद्दीन निवासी किला मोहल्ला डासना वेव सिटी के रूप में हुई है। युवक के परिजनों का आरोप है कि एक महिला शादाब को पिछले कुछ दिनों से टॉर्चर करके पैसों की डिमांड कर रही थी, जिससे तंग आकर वह गंगनहर में कूद गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने पहले हुई थी शादाब की शादी
शादाब के बड़े भाई शाहरुख का आरोप है कि उसके छोटे भाई शादाब का पहले एक महिला से प्रेम प्रसंग था। इस महिला ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादाब के भाई ने बताया कि उसका भाई माल वाहक थ्री व्हीलर चलाकर अपना गुजर बसर कर रहा था, शादाब की शादी इसी वर्ष 13 फरवरी को भूडगढ़ी निवासी अलीमुद्दीन की बेटी से हुई थी। 

विज्ञापन

एनडीआरएफ तलाश में जुटी
एसीपी मसूरी अजय सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक युवक के गंगनहर में डूबने की सूचना प्राप्त हुई, डूबे हुए युवक की पहचान शादाब पुत्र अमीरुद्दीन निवासी मोहल्ला किला डासना के रूप में हुई है, सूचना के आधार पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ की सहायता से गंगनहर में युवक की तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed