{"_id":"5776a69d4f1c1b797179b42f","slug":"disrupt-the-operation-of-trains-on-the-route-sonepat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित :
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रूट रिले इंटरलाकिंग पैनल लगाए जाने और जींद-सोनीपत नई रेल लाइन पर नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते शुक्रवार को इस रूट पर रेल ट्रैफिक बाधित रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को सोनीपत-साहिबाबाद ईएमयू (64004) और पानीपत-गाजियाबाद ईएमयू (64534) रद्द रही। वहीं सचखंड एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट बदला गया। दिल्ली से सोनीपत-पानीपत के रास्ते अंबाला जाने वाली ट्रेनों को गाजियाबाद-मेरठ के रास्ते भेजा गया।
विज्ञापन
साहिब नांदेड- अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस (12715) हजरत निजामुद्दीन से सोनीपत-पानीपत की बजाय गाजियाबाद-मेरठ सहारनपुर के रास्ते अंबाला भेजी गई। यह ट्रेन वापसी में भी इसी रास्ते से वापस हजरत निजामुद्दीन पहुंची।
विज्ञापन
चंडीगढ़-कोच्चुवेली केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12218) अंबाला कैंट से सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद होते हुए हजरत निजामुद्दीन भेजा गया। वहीं शनिवार और रविवार को भी सोनीपत-साहिबाबाद ईएमयू, पानीपत-गाजियाबाद ईएमयू और पानीपत-गाजियाबाद-पानीपत ईएमयू (64472/64471) नहीं चलेगी। ऐसे में गाजियाबाद से दिल्ली, सोनीपत और पानीपत आने-जाने वाले यात्रियों को तीन दिन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।