{"_id":"56ffee784f1c1bd875f00151","slug":"dig-s-car-stuck-in-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी की कार फंसी जाम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी की कार फंसी जाम में
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद की ओर से चल रहे नाला निर्माण की वजह से डीआईजी लक्ष्मी सिंह की कार जाम में फंस गई। करीब पांच मिनट का सफर डीआईजी ने 25 मिनट में तय किया। इसके बाद हरकत में आए अफसरों ने ठेकेदारों को हड़काया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर सवा 12 बजे मेरठ रेंज की डीआईजी मेरठ से गाजियाबाद की ओर जा रही थीं। डीआईजी की कार सतीश पार्क गेट के सामने से जाम में फंस गई। करीब एक किलोमीटर तक कार रेंगती रही।
विज्ञापन
सतीश पार्क से सौंदा रोड तक करीब पांच मिनट का सफर है, जिसे पूरा करने में 25 मिनट लग गए। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि ठेकेदारों की मनमानी के कारण जाम लग रहा है। व्यस्त वक्त में ठेकेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके मिट्टी और ईंटें उतारते हैं।
विज्ञापन
अब ठेकेदारों को व्यस्त समय में ट्रैक्टर-ट्रॉली का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई है। नहीं मानने पर ट्रैक्टर सीज करेंगे। बता दें कि नाला निर्माण की वजह से हाईवे पर अक्सर जाम लगा रहता है।