फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya did yoga in Ghaziabad

Yoga Day: गाजियाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया योग, बोले- ये भारत का विश्व को अमूल्य उपहार

Sat, 21 Jun 2025 09:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Jun 2025 09:29 AM IST
सार

International Yoga Day In Ghaziabad: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गाजियाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने योग किया।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya did yoga in Ghaziabad
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गाजियाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। जहां उन्होंने योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा गाजियाबाद में अलग अलग जगहों पर भी योग से जुड़े कार्यक्रम हुए। जहां हजारों लोगों ने योग किया। 

विज्ञापन

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya did yoga in Ghaziabad
CM Yogi Azamgarh Visit - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी और ब्रजेश पाठक ने भी किया योग
केशव प्रसाद मौर्य गाजियाबाद में योग दिवस कार्यक्रम में पहुंचे। जहां शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया। उन्होंने कहा कि योग, भारत का विश्व को मानवता को प्रदान किया गया। अमूल्य उपहार है। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग किया तो वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya did yoga in Ghaziabad
योग करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
योग प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा  योग, भारत का विश्व को मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। पूरी दुनिया आज योग के महत्व को समझ चुकी है, इसे अपनाकर लोग स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। आईटीएस मोहन नगर में भी योग शिविर लगाया गया। आईएमएस के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यहां भी पहंचे। योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya did yoga in Ghaziabad
मुरादनगर की एक कंपनी के कर्मचारियों ने किया योग - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में 2000 जगहों पर हुआ योग
गाजियाबाद जिले में 2000 से अधिक स्थानों पर योग शिविर लगाए लगाए गए थे। जैसे शैक्षणिक संस्थानों, पार्को, सरकारी दफ्तरों के परिसरों में लोगों ने योग किया। सुबह साढ़े पांच बजे से 9 बजे तक योग किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस की ओर से आईएमएस यूसी कैम्पस डासना में आयोजित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed