फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Deposited in the vacation house tax exemption

छूट मिली तो छुट्टी में भी जमा कराया हाउस टैक्स

Sun, 20 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 20 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Deposited in the vacation house tax exemption
टैक्स - फोटो : Demo

हाउस टैक्स में 20 प्रतिशत की छूट मिलनी शुरू हुई तो रविवार को अवकाश के दिन भी लोग टैक्स जमा करने निगम कार्यालय पहुंचे। कविनगर, सिटी जोन, विजयनगर, वसुंधरा और मोहन नगर जोन में 150 से ज्यादा लोगों ने हाउस टैक्स जमा कर छूट का लाभ लिया। अब सोमवार को हाउस टैक्स जमा करने वालों की भीड़ ज्यादा रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन



टीएचए के दोनों जोन (मोहननगर-वसुंधरा) में सिर्फ 55 लोगों ने ही हाउस टैक्स जमा कराकर छूट का लाभ उठाया। मोहन नगर जोन में 25 और वसुंधरा जोन में 30 लोगों ने टैक्स जमा किया। टैक्स अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि कि लोगों को रविवार को निगम कार्यालय खुला होने की जानकारी कम लोगों को रही।
विज्ञापन


कविनगर जोन में टैक्स जमा कराने वालों की संख्या और वसूली गई रकम सबसे ज्यादा रही। यहां तकरीबन 50 लोगों ने लगभग पौने दो लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा कराए। सिटी जोन में भी करीब 70 हजार रुपये की वसूली हुई। विजयनगर जोन में सबसे कम टैक्स जमा हुआ। यहां 10 हजार का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी नगर आयुक्त डीके सिन्हा का कहना है कि अब 24 मार्च को रंग खेलने के दिन टैक्स कार्यालय बंद रहेंगे। इससे पहले की छुट्टियों में भी जोनल कार्यालयों में टैक्स जमा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed