फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dengue mosquito breeding will prevent bio-larva tablet

डेंगू मच्छर का प्रजनन रोकेगा बाई-लार्वा टेबलेट

Tue, 20 Jun 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Tue, 20 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dengue mosquito breeding will prevent bio-larva tablet
Dengue - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। डेंगू मच्छर का प्रजनन को रोकने को संक्रामक रोग विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के बाद घरों के कूलर में बाई-लार्वा की टेबलेट्स डाली जाएंगी। संक्रामक रोग विभाग ने टेबलेट्स मंगा ली हैं, इन्हें सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बचाव से डेेंगू का खतरा कम किया जा सकता है। डेंगू मच्छर का प्रजनन रोकने के लिए कालोनियों में रैंडम सर्वे किया जा रहा है। साथ ही कूलर में लार्वा पाए जाने पर बाई-लार्वा की टेबलेट्स डाली जाएंगी।
विज्ञापन


अन्य जगहों पर भी लार्वा पाए जाने पर बाई-लार्वा टेबलेट्स डाली जाएंगी। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि बाई-लार्वा दवाओं की खेप आ गई है। बता दें कि बाई-लार्वा की टेबलेट ‘बारसीलो’ बाजार में भी उपलब्ध है। डीएमओ के मुताबिक एक टेबलेट को कूलर या एसी डक्ट के पानी में डाल देने से 20-25 दिनों तक राहत मिल जाती है। जिन जगहों पर जलभराव होता है, वहां भी बाई-लार्वा डाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed