फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Demand to change the name of Turabnagar to Sita-Ram Bazaar

Ghaziabad News: तुराबनगर का नाम बदलकर सीता-राम बाजार करने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Demand to change the name of Turabnagar to Sita-Ram Bazaar
गाजियाबाद। जिले के बाद अब शहर के तुराबनगर बाजार का नाम बदलने की कवायद शुरू हो गई है। तुराबनगर व्यापार मंडल ने इसका नाम बदलकर सीता-राम बाजार रखने की मांग की है। इसके साथ-साथ तुराबनगर बाजार से जुड़ी अन्य गलियों का नाम भी देवी-देवताओं और पवित्र चरित्रों के नाम पर रखने की मांग की गई है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी जल्द ही यह प्रस्ताव नगर निगम में महापौर और निगम अधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

तुराबनगर व्यापार मंडल के चेयरमैन रजनीश बंसल ने बताया कि बाजार की विभिन्न गलियों के नाम रामायण के पावन चरित्रों के नाम पर रखते हुए एक प्रस्तावित मानचित्र जारी किया गया है। इन गलियों को अभी तक न तो कोई नंबर और न ही कोई नाम दिया गया है। इसकी वजह से इन गलियों की दुकानों को कोई पता आज तक नहीं मिल पाया है। ग्राहकों को इन गलियों में संचालित दुकानों को तलाशना मुश्किल हो जाता है। इस प्रस्ताव के स्वीकार होने पर गलियों को भी पहचान मिल जाएगी और दुकानों पर पहुंचना ग्राहकों के लिए सरल हो जाएगा। शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार के दुकानदारों को प्रस्ताव की प्रति देकर समर्थन जुटाया। इस दौरान अशोक गोयल, संजय गर्ग, सचिन शर्मा, मयंक कपूर, निशांत ढींगरा, विनोद गोयल, धर्मपाल शर्मा, संजीव रोहिला, आशीष गोयल, हिमांशु शर्मा, अरविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
गलियों के बाहर प्रस्तावित नाम के बोर्ड लगाए
जिन गलियों का अब तक कोई नाम नहीं था, व्यापारियों ने उनके प्रस्तावित नाम के बोर्ड भी लगा लिए हैं। व्यापारियों ने बताया कि आंबेडकर मार्ग की ओर से बाजार में आने पर बायीं ओर पहली गली का नाम राम गली, दूसरी गली का नाम लक्ष्मण गली, तीसरी गली का नाम भरत गली, चौथी गली की नाम शत्रुघ्न गली, पांचवीं गली का नाम हनुमान गली, छठी अर्जुन नगर की तरफ जाने वाली गली का नाम अर्जुन गली प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह आंबेडकर रोड से आने पर दाहिनी ओर की पहली गली का नाम सीता गली, दूसरी गली का नाम कौशल्या गली, तीसरी गली का नाम सुमित्रा गली, चौथी गली का नाम युधिष्ठर मार्ग रखने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed