{"_id":"634bbb69e7661000e26d74e3","slug":"delhi-police-constable-who-was-absconding-in-double-murder-case-in-bulandshahr-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar: डबल मर्डर केस में फरार दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, सिर कटी लाश मिलने से फैल गई थी सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar: डबल मर्डर केस में फरार दिल्ली पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, सिर कटी लाश मिलने से फैल गई थी सनसनी
Sun, 16 Oct 2022 01:36 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:36 PM IST
सार
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गत एक अक्तूबर को कैलावन निवासी दो चचेरे भाई भूपेंद्र और जगदीश की हत्या कर दी गई थी। दोनों के सिरविहीन शव संभल जनपद से पुलिस ने बरामद किए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में बीते दिनों हुए डबल मर्डर मामले में फरार चल रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले कई दिनों से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गत एक अक्तूबर को कैलावन निवासी दो चचेरे भाई भूपेंद्र और जगदीश की हत्या कर दी गई थी। दोनों के सिरविहीन शव संभल जनपद से पुलिस ने बरामद किए थे। हालांकि, अभी तक दोनों मृतकों के शव बरामद नहीं हो सके हैं। मामले में पुलिस ने गांव कैलावन निवासी महिला लता, उसके छोटे पुत्र व एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
जबकि, लता का बड़ा पुत्र जो कि दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित किया था। जिसे अब एसपी देहात की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन