फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Defence Minister Rajnath Singh in the city today

Ghaziabad News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शहर में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh in the city today
गाजियाबाद। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को घंटाघर रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जिला सूचना विभाग के अनुसार, सुबह नौ बजे से रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण होगा, जो करीब 11 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल होंगे। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री सेवा ज्योति कलश यात्रा में भी शामिल होंगे। यात्रा चौधरी मोड़, लालकुआं और ठाकुरद्वारा चौराहे से निकलेगी और तीनों स्थानों से निकलने वाली यात्राएं घंटाघर पहुंचेंगी। यहां एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। यात्रा में पैदल चलने वाले लोगों के साथ साइकिल सवार भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed