फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   daroga and rich person organised dance party danced with bar girls misbehaved

गाजियाबाद: दरोगा और रईसजादों ने की डांस पार्टी, बार बालाओं को नचाया फिर की बदसलूकी

Sat, 06 Nov 2021 09:19 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 09:19 PM IST
सार

पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर दरोगा को गिरफ्तार किया। मारपीट की धाराएं लगाई गईं। वहीं, इस मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी। 

विज्ञापन
daroga and rich person organised dance party danced with bar girls misbehaved
डांस पार्टी करने वाले दरोगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाना की डासना चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार गौतम ने दिवाली की रात दोस्त कुलदीप शर्मा के फ्लैट पर डांस पार्टी कराई। इसमें बीयर और मुर्गे चले। बार बालाओं को नचाया गया। उनसे कई तरह की फरमाइश की गईं। फरमाइश पूरी न होने पर उन्हें पीटा गया। 

विज्ञापन


इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को पुलिस ने दरोगा और उसके चार दोस्तों पर केस दर्ज कर लिया। दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर उसे निलंबित कर दिया है। उसके दोस्तों की तलाश है।
विज्ञापन


डांस पार्टी देव हाईट्स सोसायटी के दसवीं मंजिल के फ्लैट में कराई गई। रंगीन महफिल सजी। इसमें दरोगा जितेंद्र, कुलदीप, शकील, ताज मोहम्मद उर्फ तज्जी और गुलफाम मौजूद रहे। दो बार बालाओं को नचाया गया। रिपोर्ट चौकी के सफाईकर्मी इमरान ने दर्ज कराई है। उससे मुर्गे का मांस और बीयर मंगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया, वह जब पहुंचा तो एक लड़की भाग रही थी। उसे पीटा गया था। वह सहमी हुई थी। उसने बताया कि डांस पार्टी में उसके और दूसरी लड़की के साथ बदसलूकी की गई। वे लोग उल्टी-सीधी फरमाइश कर रहे थे। इंकार करने पर दोनों को पीटा। वह भाग गई।


इमरान ने पुलिस को बताया कि वह फ्लैट में पहुंचा तो पार्टी चल रही थी। उसने दूसरी लड़की को बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। एएसपी आकाश पटेल ने बताया कि इमरान की तहरीर मारपीट, बलवा, जान की धमकी का केस दर्ज किया गया है। दरार के फरार दोस्तों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed